Advertisements
Spread the love

16 वर्षीय छात्रा ने लगाया, कारणों की जांच में

जुटी चाण्डिल पुलिस……

चाण्डिल – सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप में शनिवार सुबह 16 वर्षीय छात्रा बेबी कुम्हार का शव घर में ही फंदे से झूल रही थी। सुबह परिजनों की नजर पड़ने पर उसे आनन-फानन में डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची चांडिल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

Advertisements

पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही हैं। वहीं, अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही हैं। पुलिस ने फिलहाल यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं। परिजनों की माने तो मृतक बेबी कुम्हार ने शुक्रवार रात को ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुबह परिजनों ने उसका शव झूलते हुए पाया।

You missed