Spread the love

चांडिल : दिन दहाड़े युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

सरायकेला : चांडिल थाना के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की निर्मम हत्या कर मौत के घाट उतार दिया ।

Advertisements
Advertisements
प्राप्त जानकारी के अनुसार डैम डूबी अंसार नगर निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद हुसैन की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना ताजनगर स्थित मस्जिद-ए-जमीतुन निशा के पास हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कपाली ओपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस खूनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ को लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार के मुताबिक मोहम्मद हुसैन की हत्या अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से कुचलकर की है।

मृतक के परिजनों के अनुसार मोहम्मद हुसैन पेंटिंग का काम किया करता था और इससे अपने परिवार का भरन पोषण किसी तरह किया करता था। मृतक के मां के अनुसार दो दिन पूर्व मृतक का अपने दोस्तों के साथ झंझट हुई थी। लड़ाई के क्रम में गोलीबारी भी हुई थी । इस दौरान मोहम्मद हुसैन के हाथ में एक गोली भी लगी थी। 

पुलिस ने दो दिन पूर्व की घटना की जानकारी से इनकार किया। संभवतः इस गोलीबारी से संबंधित मामले को पुलिस तक जाने से रोक दिया होगा । मृतक शादीशुदा है और उसका एक 6 वर्षीय बेटी भी है। हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

इधर पुलिस अपने सुचना तंत्रों के मदद से मामले का उद्भेदन और अपराधि तक पहुंचने के लिए सारे कवायद सुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी नहीं हूई।

You missed