Advertisements
Spread the love

बाहरी नेता भौंपू बजाकर चुनाव में जनता को बरगलाती है पर हमें चाहिए स्थानीय विधायक….

ईचागढ़ विधानसभा में बढ़ रही है आजसू का जनाधार,

आसनबनी के सैकड़ों लोगों ने ली आजसू की सदस्यता….

 

चांडिल(कल्याण पात्रा) चांडिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत के जामडीह में आजसू का मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रखंड संगठन सचिव प्रदीप गिरी उर्फ मुनका के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। आजसू में शामिल होने वालों को केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पार्टी का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान गांव की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, धार्मिक स्थल, जमीन विवाद आदि समस्याओं पर चर्चा की।

Advertisements

इस अवसर पर हरेलाल महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा जब तक स्थानीय जनप्रतिनिधि के हाथों ईचागढ़ विधानसभा का नेतृत्व नहीं होगा, तब तक समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बाहरी नेता कभी नहीं चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र के बच्चे शिक्षित हों। यदि हमारे क्षेत्र के बच्चे शिक्षित होंगे तो हमारे क्षेत्र का विकास होगा। बाहरी नेता हमेशा यही चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र के युवा उनके पीछे झंडा ढोते रहे हरेलाल महतो ने कहा कि हमारे ही क्षेत्र के कुछ भौंपू नेता हैं जो बाहरी नेताओं के पिछलग्गू बने हुए हैं। बाहरी नेताओं के भौंपू नेता हर बार चुनाव में जनता को बरगलाने का काम करते हैं।लेकिन इस बार जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। हरेलाल महतो ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के जनता जागरूक हो चुके हैं।

इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों ने एक स्वर में कहा हमें स्थानीय विधायक चाहिए। बीते 32 साल से बाहरी विधायक हैं और गांव की समस्या भी ज्यों की त्यों बरकरार है। ग्रामीणों ने कहा कि हमें केवल चुनाव के समय गांव आने वाले विधायक की जरूरत नहीं है।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया सह आजसू नेता गुरुचरण सिंह सरदार, प्रखंड अध्यक्ष दुर्याेधन गोप, प्रवीण महतो, गणेश चंद्र मंडल, कविता कर्मकार, बलराम घोष, सुमित कुमार मंडल, सुकराम मांझी, हरेन मंडल, शिबु कर्मकार, कृष्ण पद घोष आदि मौजूद थे।

You missed