Advertisements
Spread the love

झामुमो कार्यकर्ताओं ने चौका, चांडिल

व कांदरबेड़ा में 1932 खतियान लागू

होने पर मनाया जश्न, बांटा लड्डू, मंत्री

चम्पाई सोरेन भी हुये शमिल….

चाण्डिल (परमेश्वर साव) 1932 का खतियान लागू करने और ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिलने की खुशी में गुरुवार को चौका मोड़, चांडिल बाजार व कांदरबेड़ा चौक में झामुमो नेताओं ने गाजे बाजे के साथ जश्न मनाया और लड्डू का वितरण किया। इस दौरान राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन व विधायक सविता महतो भी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन व विधायक सविता महतो ने चौका मोड़ स्थित शहीद अजीत धनंजय महतो व कांदरबेड़ा चौक स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अगरबत्ती दिखा श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisements

इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर जमकर नारे लगाए। झामुमो नेताओं ने सड़क से गुजर रहे राहगीरों के बीच लड्डू वितरण कर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि 1932 का खतियान लागू होने से झारखंडीयो को उनका हक और अधिकार मिलेगा। विधायक सविता महतो ने कहा झामुमो की सरकार जनता से किए हर एक वादे को पूरा कर रही है।

 

मौके पर मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कु, चारु चांद किस्कु, केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, काबलु महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता ओमप्रकाश लायेक, गुप्तेश्वर महतो, घनश्याम महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, निताई उरांव, अर्जुन सिंह मुंडा,समर भुईयां, हलधर घटवाल,अजित सिंह मुंडा, अरुण महतो, धीरेन महतो, प्रफुल्ल मुर्मू, राहुल वर्मा, शंकर लायेक समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?