
अमर क्रांतिकारी और वीर शौर्य सपूतों को जेएमएम
कार्यकर्त्ताओं ने दी श्रद्धांजलि…..
चाण्डिल: कुकङु प्रखंड में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता के वीर सपूतों का शहादत दिवस मनाया । वरिष्ठ झामुमो नेता नीरंजन महतो के नेतृत्व में स्वतंत्रता के वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं वीर शहीद सुखदेव का चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहीदों के नाम मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया । मालुम हो की वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु एवं वीर सुखदेव को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आन्दोलन का बिगुल फुंका था । अंग्रेजों ने आन्दोलन को कुचलने के लिए 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी थी । जिससे भारत बर्ष में आज के दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है । वहीं निरंजन महतो ने कहा की अमर शहीदों के कुर्बानी कभी भुलाया नहीं जा सकता ।
वही उन्होंने कहा कि 24 मार्च को होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होनी है । जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक से मांग की थी की दोनों ही प्रमुख परीक्षा को स्थानीय विद्यालय में होने से तिरूलडीह के लोगों और बच्चों को सुविधा होगी । जिसपर स्थानीय विधायक सविता महतो के प्रयास से कुकङु में ही इण्टर व मैट्रिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पहली बार बनाया गया । जिससे यहां के बच्चों को बाहर परीक्षा के लिए जाना नहीं पङेगा । झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद भी दिया ।
मौके पर 20 सुत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो,सुनील महतो, प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, नंदकिशोर हांसदा,युधीष्ठीर माझी,कृतिवास,संजय, अरूण धीरज महतो आदि उपस्थित थे ।

