सरायकेला। सरायकेला मंडल कारा में ड्यूटी पर तैनात जेल गार्ड पुलिस जवान 48 वर्षीय नरसिंह मुंडा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसे लेकर उन्हें बीते बृहस्पतिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार पेट में पानी भर जाने और सांस लेने में तकलीफ होने की समस्या बढ़ जाने के बाद उन्हें शुक्रवार को जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया था। जहां जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। स्वर्गीय नरसिंह मुंडा खूंटी जिला के डोलडग के निवासी थे। मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया। इधर स्वर्गीय नरसिंह मुंडा के असामयिक निधन से सहकर्मियो में भी मायूसी देखी गई।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
चाकुलिया: सातनाला पहाड़ पूजा में भक्तों की उमड़ी भीड़, पूजा के पश्चात मेला का भी उठाया लुत्फ...
दुमका भाजपा नगर इकाई दुमका द्वारा शहर के इंडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का...
जमुआ पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसी प्लस परियोजना का एक दिवसीय प्रश...

