Advertisements
Spread the love

हाथी से मृत परिजनों से मिले विधायक, किया क्षेत्र का दौरा…

चांडिल (बिधुत महतो) सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के डाटम गांव में सोमवार को विधायक सविता महतो हाथी द्वारा मृत परिजनों से मिले । वहीं विधायक क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों के समस्याओं से भी रूबरू हुए। विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर परिजनों को ढांढस बंधाया व अपने स्तर से सहयोग भी किया । बच्चे की मौत के बाद तबियत बिगड़े पिता से भी मिलकर विधायक ने हालचाल लिए ।विधायक ने कहा कि हाथी से मृत हुए परिजनों से मिलने आए । उन्होंने कहा कि वन विभाग को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द मुआवजा राशि का भूगतान करें । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के बीच पटाखा आदि का भी वितरण किया गया। विधायक सविता महतो ने कहा कि वन विभाग को निर्देश दिया गया है कि जब भी क्षेत्र में हाथी आए तो तुरंत ड्राइब कर क्षेत्र से भगाने का काम करें । मालुम हो कि झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने विभीषण महतो के 10 वर्षीय पुत्र लाल मोहन महतो को पैर से कुचलकर मार दिया था । जब वह कुकड़ु हाट से अपने पिता के साथ घर लौटा व बेटा लाल मोहन महतो घर से पहले ही शौच के लिए झाड़ी की ओर गया था , जहां पहले से ही मौजूद एक हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। घटनास्थल पर ही मृतक के पिता का तबियत बिगड़ था । मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो,20 सुत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो , पूर्व मुखिया पंचानन सिंह मुंडा, नवकीशोर हंशदा, कीर्तिबास महतो, मो० अंसार अली, गोपेश महतो, धीरज महतो आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?