Advertisements
Spread the love

हमारा आदर्श – देश का हीरो बिरसा मुंडा : हरेलाल महतो

 

चांडिल (बिधुत महतो) बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। चांडिल प्रखंड के भादूडीह, हुमीद, कटिया आदि जगहों पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, लालमोहन गोराई, प्रकाश प्रमाणिक, काला चांद कुम्हार आदि मौजूद थे।

Advertisements

इस दौरान आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा बिरसा मुंडा जी हमारे आदर्श हैं, वह हमारे लिए हीरो हैं। वह किसी फिल्म के नहीं हमारे भारत के असली हीरो हैं। उनके वीरता, संघर्ष और बलिदान से हमें आजाद भारत मिला है। हरेलाल महतो ने महान क्रांतिकारी, धरती आबा बिरसा मुंडा जी के जन्म जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं दी।

ईचागढ़ के कुटाम में हुई बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित, हरेलाल महतो ने कहा – ईचागढ़ भी बिरसा मुंडा का कर्मभूमि रहा

ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की गई। ग्रामीणों ने विधि विधान के साथ बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना की। पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो भी सम्मिलित हुए। मौके पर हरेलाल महतो ने कहा हमारा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की बिरसा मुंडा का कर्मभूमि रहा है। बिरसा मुंडा के जीवनी और विभिन्न किताबों से जानकारी मिलती हैं कि महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा ने आजादी के आंदोलन में लोगों को जागरूक करने के लिए ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम गांव में बैठक किए थे। बिरसा मुंडा आंदोलन के दिनों में ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण करते थे और ग्रामीणों को अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों से लड़ने के लिए प्रेरणा देते थे।

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि दयाल सिंह मुंडा, योगेंद्र महतो, गुरुचरण महतो, गोपेश महतो, भगत सिंह मुंडा, दामोदर सिंह मुंडा, बीरबल गोप, अश्विनी गोप, शिवेश्वर महतो आदि मौजूद थे।