Spread the love

सरायकेला के जुरीटांड में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन, शामिल हुए गुरु भाई बहन…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुंडाटांड पंचायत के जुरीटांड में रविवार को श्री हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। शिव चर्चा में गुरु बहनों ने महादेव को अपना गुरु मान उनके नियमों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। इस दौरान लोगों से कहा गया कि शिव जगत के गुरु हैं। संसार के जितने भी प्राणी हैं सभी उनके शिष्य हैं। यदि हम उन्हें गुरु भाव से याचक बनकर दया मांगे क्षमा मांगे तो हमारा कल्याण होगा।

इस संसार के एक एक मनुष्य उनके शिष्य बनकर उन्हें गुरु का भाव दें तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित ही सुगमता से हो पाएगा। शिव को गुरु बनाने के लिए तीन सूत्र हैं। पहला सूत्र भगवान शिव से दया मांगना है कि हे शिव हम पर दया करे तथा हमें अपने शरण में ले। दूसरा सूत्र अपने आस पास के लोगों से शिव चर्चा करना। तीसरा सूत्र 108 वार ओम नमः शिवाय का जाप करना। इस दौरान गुरु भाई बहनों द्वारा हर भोला संकीर्तन व जागरण भजन किया गया।

मौके पर रवीना महतो,अन्नपूर्णा महतो,रानी महतो,शैलेश महतो,मनसा प्रधान,इंद्राणी महतो,मुकेश महतो,उत्तम महतो,निशिकांत महतो,पद्मावती देवी,मेनका,उर्मिला, सविता,शकुंतला व वीणा समेत काफी संख्या में गुरु भाई बहन उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed