Advertisements
Spread the love

नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न….

 

चाण्डिल (विद्युत महतो)  मुहर्रम त्यौहार को लेकर शुक्रवार को नीमडीह थाना में प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामड के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि कोई भी त्यौहार सौहार्द और भाईचारा का प्रतीक है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्यौहार मनाये। उन्होंने कहा कि नीमडीह थाना क्षेत्र में हमेशा से हिंदु- मुस्लिम सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाते हैं। इसलिए उपस्थित सभी लोगों से अपील है कि शांति माहौल बनाकर त्यौहार मनाये।

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो, नीमडीह के प्रमुख फुलमनी माझी, जिप सदस्य असित सिंह पात्र, नीमडीह के सीओ संजय पांडे, समाजसेवी चंद्रमोहन दास, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित