Advertisements
Spread the love

धूमधाम से रामनवमी महोत्सव मनाने की तैयारी

श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा का पूजा कमिटि का

गठन संजय चौधरी अध्यक्ष, पिन्टु वर्मा बने सचिव….

चाण्डिल (सुदेश कुमार) श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा की एक बैठक कॉलेज स्थित हनुमान मन्दिर में हुई जिसमे रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई, बैठक मे सर्वसम्मति से संजय चौधरी को अध्यक्ष और पिन्टू वर्मा को सचिव चुना गया वही मनोज राय को कोषाध्यक्ष एवं गणेश वर्मा को लाइसेंसी नियुक्त किया गया साथ ही कमिटी का विस्तर करते हुये पद भार दिया गया ।

Advertisements

पदाधिकारी अरुप दा एवं समीर कुण्डु को उपाध्यक्ष, रुपेश दा, और लालटु दास को सहसचिव अशोक झा को विधि सलाहकार, और राहुल वर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया । कार्यक्रम को को सुचारू रूप देने के लिए पंद्रह सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा की विगत दो वर्षाे से कोरोना काल के कारण झण्डा जुलुस एवं संस्कृतिक कार्यक्रम बंद रहा, लेकिन इस वर्ष सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार भव्य एवं विशाल झंडा जुलुस एवं धूमधाम से रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा

बैठक की अध्यक्षता रोमेन दा ने की वही धन्यवाद ज्ञापन संजय चौधरी ने किया , बैठक में मुख्य रूप से दिलिप सिंह, मंटू खैतान, धनेश्वर तिवारी, मनोज सिन्हा, राजू दा, शेखर कुमार, योगेश जायसवाल अरुण भगत, मनोज वर्मा, संतोष गुप्ता,यादव लाल भगत, अलोक राम, सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य उपस्तिथ थे

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?