Spread the love

विधायक सविता महतो के नेतृत्व में हजारों की संख्या में झामुमो

कार्यकर्ता हुए उपायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन में शामिल…..

चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा के चारो प्रखंड चांडिल, निमडीह, ईचागढ़, कुकड़ू व कापली के हजारों झामुमो कार्यकर्ता शनिवार को विधायक सविता महतो के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने रवाना हुए। इस दौरान सभी झामुमो कार्यकर्ता कांड्रा में पारंपरिक हथियार व झंडे बैनर के साथ जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा पार्टी द्वारा आयोजित राज्य के सभी जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। मौके पर केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, चारु चांद किस्कु, पप्पु वर्मा, काबलु महतो, जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, झामुमो नेता सुखराम हेम्ब्रम, तरुण दे, शक्ति पद महतो, सुधीर किस्कु, धरमु गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, हरि दास महतो,निताई उरांव, इन्द्रोजीत महतो, हरे कृष्णा सिंह सरदार, कन्हाई बेसरा, राहुल वर्मा, सुदामा हेम्ब्रम,अमित सिन्हा, नरेन गोप, लक्ष्मीकांत मुंडा, पंचानन पातर, रामेष्वर उरांव, मोहन कर्मकार, बुद्धेश्वर महतो, शमशेर आलम समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You missed