Spread the love

होली, रमजान एवं लोकसभा चुनाव को लेकर तिरुलडीह थाना में हुई शांति समिति की बैठक…

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements
Advertisements

चांडिल अनुमंडल के तिरुलडीह थाना परिसर में तिरुलडीह थाना प्रभारी अलम चाँद महतो के अध्यक्षता में होली, रमजान के त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव 2024 के विधि व्यवस्था संधारण को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो मौजूद रही। इस मौके पर शांति एवं सौहार्द के बीच लोगों से होली एवं रमजान का त्यौहार को मनाने की अपील की गई।

वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने एवं विधी व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यहां लोग हमेशा आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली एवं अन्य मनाते आये हैं। वहीं तिरुलडीह थाना प्रभारी अलम चाँद महतो ने कहा कि यदि किसी भी तरह का कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे।

बैठक में शामिल जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि होली का त्यौहार एक दूसरे से मिलने जुलने का महान पर्व है। इस दौरान उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

मौके पर ईचाडीह पंचायत के मुखिया चित्तरंजन सिंह मुंडा, लेटेमदा के मुखिया इंद्रजीत सिंह मुंडा, कुकड़ू पंचायत समिति सदस्य ठाकुर मुंडा, कृष्णा चंद्र पोद्दार, चौड़ा मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा, उपमुखिया लाल मोहम्मद अंसारी,मनोज कुमार मछुआ,रबिन्द्रनाथ मछुआ,गंगाधर सिंह सरदार, एएसआई रंजीत प्रसाद एएसआई अशोक मिंज, एएसआई रंजीत आदि उपस्थित थे।

You missed