Spread the love

जारगो – महादेवबेड़ा में श्रद्धालुओं के बीच बांटी गई खीर, चना, गुड़, शर्बत…

सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य : हरेलाल महतो…

चांडिल:कल्याण पात्रा 

चांडिल/ कुकडू। कुकडू प्रखंड अंतर्गत जारगो के महादेवबेड़ा नवकुंज स्थल पर बंगला सावन माह के अंतिम सोमवार पर सेवा शिविर लगाया गया। बजरंगबली कमिटी द्वारा आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच खीर, चना, गुड़, शर्बत आदि वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध महादेवबेड़ा शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो उपस्थित रहे। आजसू नेता हरेलाल महतो ने शिविर का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के बीच खीर, चना, गुड़, शर्बत वितरण किया। वहीं, हरेलाल महतो ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। हरेलाल महतो ने बजरंगबली कमिटी के सदस्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कमिटी के सदस्यों द्वारा सेवा कार्य किया जा रहा है जो की सराहनीय कार्य है। सभी संगठनों को इस तरह के सेवाकार्य में भाग लेना चाहिए। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, बादल महतो,

Advertisements

You missed