
सुखराम हेंब्रम ने वन संरक्षण समिति के बीच हजारों पौधा का वितरण किया और कहा वन हरा भरा है तो पर्यवरण संतुलित है…
चांडिल(कल्याण पात्रा) चाण्डिल समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल के संरक्षक सुखराम हेंब्रम ने चांडिल प्रखंड के मातकमड़ी़ह स्थित कादलाकोचा प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वन प्रमंडल के द्वारा संरक्षण समिति को पौधा का वितरण किया तथा पौधारोपण कर प्राकृतिक को हरा भरा रखने का संकल्प लिया ।


इस मौके पर मुख्य अतिथि सुखराम हेंब्रम ने बताया कि वन के वृद्धि से पर्यावरण संतुलित रहता है वन का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है वही लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए वनों को हरा भरा रखना होगा ।
इस मौके पर मुखिया सुखलाल मुर्मू, माझी बाबा मलिंदर टुडू, पातकोम दिशोम माझी पारगाना माहल के सचिव श्यामल मार्डी, नेपाली बेसरा, हरिराम सोरेन, भास्कर टुडू, बुद्धेश्वर गोप, राजेन टुडू ,शंकर हांसदा, नारायण किस्कू, जगदीश मार्डी, आदि मौजूद रहे़ —-

