Advertisements
Spread the love

कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के आजसु पार्टी का ग्राम प्रभारी का हुआ चयन…

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के चौड़ा पंचायत,कुकड़ु पंचायत एवं सिरूम पंचायत के सभी गांवों में बुधवार को आजसू पार्टी का ग्राम प्रभारी का चयन किया गया। आजसू पार्टी के केन्द्रीय कमेटी के निर्देशानुसार तीनों पंचायत के सभी गांवों में बैठक कर ग्राम प्रभारी यों का चयन किया गया।

वहीं कुकड़ु प्रखंड अध्यक्ष अरूण महतो ने बताया कि केन्द्रीय कमेटी के निर्देशानुसार सभी गांवों में आजसू पार्टी का ग्राम प्रभारी चयन किया जा रहा है, जिसमें आज तीन पंचायतों के गांवों में चयन प्रक्रिया सम्पन्न किया गया। मौके पर जिला सचिव रंजीत महतो, ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव सिदाम महतो,गौरांग महतो, विष्णु,स़जय, अरूण, जगदीश,बरूण, विनोद, नित्यानंद, विश्वपति, युधिष्ठिर राजीव, बुद्धेश्वर महतो,ईश्वर कुमार, राजेश सिंह,सोनु,टर्मु गोप, ठाकुर, अर्जुन,संजीत सिंह,बिभीषण योगी आदि उपस्थित थे।

You missed