Advertisements
Spread the love

मृतक को न्याय दिलाने के लिए परिजनों संग सैंकडो ने निकाला कैंडल मार्च, लगाई न्याय की गुहार…

चांडिल:परमेश्वर साव

Advertisements


बीते मंगलवार को देर रात चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह के समीप रावताड़ा निवासी 19 वर्षीय करण महतो नामक युवक की लाश मिली थी, प्रथम दृष्टांत सड़क पर लाश मिलने के कारण पुलिस इसे दुघर्टना मान रही थी। लेकिन परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर हत्या में संलिप्त दोषियों पर कठोर से कठोर करवाई की मांग की थी।

परिजनों का साफ कहना था कि यह दुघर्टना नहीं साजिशन हत्या है। इस घटना को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया है। इसी को लेकर रविवार की शाम मृतक के परिजन समेत सैकड़ों लोग रावताड़ा गांव से चांडिल बस स्टैंड तक पैदल कैंडल मार्च निकालकर प्रशासन से दोषियों को फांसी की सजा देने की गुहार लगायी। इस दौरान कई लोग हाथ पर तख्ती लिए हुए करण को न्याय देने को लेकर नारा बुलंद कर रहे थे।

ज्ञात हो कि चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर मंगलवार की देर रात हुई दुर्घटना में रावताड़ा के एक छात्र की मृत्यु हो गई थी। बुधवार भोर को लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। मृतक की पहचान रावताड़ा के रहने वाले शिवराम महतो के पुत्र 19 वर्षीय करण महतो के रूप में किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक इंटरमीडिएट का परीक्षा लिख रहा था और बुधवार को ही उसका प्रैक्टिकल परीक्षा था। मृतक के परिजन घटना के दिन से ही इसे संदिग्ध मान रहे हैं। परिजनों का कहना है कि करण को एक नंबर से मैसेज और कॉल करके मध्यरात्रि को घर से बाहर निकलने के लिए कहा गया था, उसके बाद उसका बेटा घर लौट के नहीं आया।

सुबह काफी खोजबीन के दौरान परिजनों को उसकी मृत्यु की सूचना मिली। इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस उक्त घटना को लेकर गंभीर है और वे हर एंगल पर बारिकी से घटना की जांच कर रही है।

सरिता महतो (मृतक की माॅं)

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?