Advertisements
Spread the love

महिलाओं ने ग्राम की परिसम्पति की रक्षा के लिए र्मोचा खोला,डोबो नदी से बालू माफिया को खदेड़ा…

चाण्डिल (कल्याण पात्रा) लगातार ग्राम की परिसम्पति को अवैध कारोबारी लूटने का काम कर रहे । प्रसाशन मुखर्दशक बने हुये है बिगत मंगलवार को डोभो ग्राम सभा के 100 से अधिक महिलाओं ने डोभो दुमुंहानी घाट पर बालू उठाव पर रोक लगाते हुये कहा ।कि इसपर ग्राम सभा का अधिकार है । यहां से अब बालू का उठाव को बन्द कराते हुये । चेतावनी दी कि ग्राम सभा तय करेगी की बालू का किया करना है ।

Advertisements

इस दौरन नदी से उठाव किया बालू को जब्त करते हुए । महिलाओं ने बताया की नदी से जहांतह से बालू का अवैध उटाव किया जा रहा है । जिस कारण स्नान करनें आये बच्चे डुबकर मर रहे है । और ग्राम की परिसंपति की भी चोरी किया जा रहा है । गांव के राजस्व के साथ राज्य का भी राज्यस्व की चोरी हो रही है । प्रसाशन इस मामले पर किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठ रही है । अब ग्राम सभा के महिला अपनी जानमाल के साथ राजस्व की चोरी को रोकेगी । वही बताया की अब माफिया की ताकत नहीं चलने दिया जायेगा और गांव की परिसंपति की लूट नहीें होने दिया जाएगा।

You missed