Advertisements
Spread the love

झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरीय पदाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने ग्रहण किया बंदोबस्त पदाधिकारी दुमका का पदभार…

(दुमका) मौसम गुप्ता: झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरीय पदाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने आज मंगलवार को बंदोबस्त पदाधिकारी संथाल परगना,दुमका का पदभार ग्रहण कर लिया है|बताते चलें कि झारखण्ड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा कल सोमवार को अधिसूचना संख्या 02/पदा -01(ग)-04/2014 का 1060 जारी कर गुमला में पदस्थापित निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चन्द्र भूषण सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है|

Advertisements

नवपदस्थापित बंदोबस्त पदाधिकारी आज दोपहर से पदभार ग्रहण करने हेतु बंदोबस्त पदाधिकारी के कार्यालय में इंतजार कर रहे थे, लेकिन शाम सात बजे तक पूर्व बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार नहीं पहुंचे,जिसके बाद नवनियुक्त बंदोबस्त पदाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सादा नुसरत, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी महेंद्र कुमार मांझी एवं कार्यालय कर्मियों की उपस्थिति में स्वत: प्रभार ग्रहण कर लिया|सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार को नवपदस्थापित बंदोबस्त पदाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने अपने आने की सूचना दूरभाष पर दे दी थी|