Spread the love

मुखिया को मिली 12 साल की भटकती हुई अज्ञात बालिका; घर भेजने की कवायद जारी…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

छोटा दावना पंचायत के मुखिया देवीलाल सोरेन को सरायकेला थाना क्षेत्र के टुरासाई गांव से एक 12 वर्षीया अज्ञात बालिका शनिवार को मिली। वह भटक कर गांव पहुंच गई थी। मुखिया ने बालिका को सरायकेला पुलिस के हवाले कर दिया। सरायकेला पुलिस ने बालिका को शनिवार की रात सखी वन स्टाप सेन्टर गौरांगडीह सरायकेला में रखा। इस संबंध में बाल कल्याण समिति द्वारा बालिका को पूछे जाने पर वह अपने घर का पता नहीं बता पा रही है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित महतो ने कहा कि उक्त बालिका के घर की पहचान कर उसे जल्द ही उसके घर पहुंचा दिया जाएगा।

Advertisements

You missed