Spread the love

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन; बिरसा चौक पर गर्म जोशी के साथ कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने किया भव्य स्वागत…

सरायकेला (संजय मिश्रा) : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस ने बिरसा चौक पर भव्य स्वागत किया। मंगलवार की शाम को सरायकेला स्थित बिरसा चौक पहुंच कर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री को लोगों ने गुलदस्ता, बुके व माला से भर दिया। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि पूरे राज्य के साथ सरायकेला का सर्वांगीण विकास होगा। यहां विकास की बयार बहेगी। लोगो की सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।इस दौरान पूरा क्षेत्र मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जिंदाबाद व जय झारखंड के नारों से गूंज उठा। मौके पर सानंद आचार्य, सूर्यराज सिंहदेव उर्फ बड़बाबू सिंहदेव, लीपु मोहंती, दिनेश साथुआ, बासुदेव महतो, दाशरथी परीछा व सुधीर महतो समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed