Advertisements
Spread the love

आगामी 2024 के वार्षिक सम्मेलन पारगाना महल के द्वारा आयोजित,मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन रहेंगें मुख्यअतिथि…

चांडिल (कल्याण पात्रा): झारखंड टाईगर चम्पाई सोरेन मुख्यमंत्री बनने के बाद पातकोम दिशोम मांझी पारगाना महल के महासचिव श्यमल मार्डी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल रांची के मुख्यमंत्री आवास में चंपई सोरेन से मुलाकात किया और पुष्प गुच्छ देकर राज्य के मुख्यमंत्री का कमान संभालने की शुभकामना दिये । वही अगामी 2024 के पातकोम दिशोम मांझी पारगाना महल वार्षिक सम्मेलन का न्योता भी दिये । मौके पर भादुडीह आतु मांझी बाबा बुद्धेश्वर मार्डी, मांझी पारगाना महल के महासचिव श्यामल मार्डी, नेपाल बेसरा , महेंद्र नाथ टुडू , समचांद मार्डी , परेश हांस्दा ,जगन्नाथ किस्कु , शामिल थे ।

Advertisements