Advertisements

अजमल बलखी बने सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष…
खरसावां
सांसद सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नियमानुसार विभिन्न कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के तहत अजमल बलखी को सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. जबकि शमीम अख्तर को रांची ग्रामीण, सोहेल खान को पूर्वी सिंहभूम शहरी, शेख अशरफ उर्फ गोलू को ग्रामीण, मोहम्मद नसीम अंसारी को लातेहार, मोहम्मद फारूक अंसारी चतरा, मोहम्मद जलाउद्दीन दुमका तथा अरशद वहाब को गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
Advertisements


