Spread the love

संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, झारखंड रांची जयदेव सिंह द्वारा नामकुम लैंप्स का निरीक्षण किया…

नामकुम (अर्जुन कुमार) संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, झारखंड रांची जयदेव सिंह द्वारा नामकुम लैंप्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में लैंप्स में चल रही सारी योजनाओं का पदाधिकारी द्वारा क्रमवार निरीक्षण किया गया। पदाधिकारी द्वारा सारे लेखाओ और स्टॉक की जांच की गई तथा नामकुम लैंप्स की सराहना की गई।

Advertisements

सिंह ने बताया कि नामकुम लैंप्स द्वारा शुरु से काफ़ी अच्छा काम होता रहा है तथा समय समय पर लैंप्स को पुरस्कृत भी किया जाता हैं। जांच क्रम में सभी कार्य अप टू डेट पाए गए। निरीक्षण समय झारखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष विभा सिंह भी मौजूद थीं। अध्यक्ष महोदया ने बताया कि जल्द ही लैंप्स के माध्यम से वृद्धा और विधवा पेंशन पुनः शुरू हो जाएगा। उक्त पदाधिकारियों का स्वागत लैंप्स के अध्यक्ष आरती कुजूर, निदेशक केदार नाथ वर्मा, प्रबंधक नीरज कुमार तथा लैंप्स के सभी कर्मचारी ने किया।

Advertisements

You missed