Advertisements
Spread the love

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, झारखंड में बढ़ी राजनिति सरगर्मी…

रांची (अर्जुन कुमार) राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार रात दिल्ली चले गए। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर जाने की वजह से राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है।
जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री को ईडी ने 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच में पेश होने के कहा था, लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए है। मुख्यमंत्री के चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाया जा रहे है। बताया ये जा रहा है कि वो किसी निजी काम की वजह से दिल्ली गए है। इससे पहले मुख्यमंत्री शाम को राजभवन गए थे और राज्यपाल से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजभवन में हुए ‘बिटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी में शामिल हुए थे।

Advertisements

You missed