Advertisements
Spread the love

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी की हुई बैठक…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

जिले के चितरपुर प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय छोटकी लारी में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष भुनेश्वरी देवी की अध्यक्षता में शिक्षक – अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 6 मई से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारी, मौसम को देखते हुए बच्चों की स्वच्छता, लू और धूप से बचने, शत-प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षा व विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विशेष बल दिया गया। विशेष रूप से मौजूद सेवानिवृत्त प्राचार्य पुन्नू राम नायक ने विस्तारपूर्वक अपना विचार रखा। मौके पर प्राचार्य भोला करमाली, कृपाल महतो, मोगिश अहमद, सुदेश महतो, किश्तो महतो, कुसुमा देवी, सुमित्रा देवी सहित अभिभावकगण उपस्थित थे।