Advertisements
Spread the love

दुकान संचालक दिलीप कुमार महतो ने टीओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलाबीरा बाजार में एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल फोन, हेडफोन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है। चोरी का घटना स्थल कोलाबीरा ओपी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस संबंध में दुकान संचालक दिलीप कुमार महतो ने कोलाबीरा टोओपी में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि प्रत्येक दिन की तरह रविवार रात्रि दुकान बंद कर वह घर चला गया था। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जब वे निकले तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और पीछे साइड का शटर कटा हुआ है। दुकान के अंदर जाकर देखा तो अज्ञात चोरों द्वारा ताला काटकर चोरी कर लिए जाने का पता चला। मोबाइल फोन, हेडफोन सहित अन्य सामान गायब मिले, जिसकी अनुमानित लागत लाखों रुपये है। शिकायत में अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

Advertisements

You missed