आनंद मार्ग स्कूल में हुआ 26 वां रक्तदान शिविर, 92 युनिट रक्त हुआ संग्रह…
गम्हरिया: जगबंधु महतो : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा स्थित आनन्द मार्ग स्कूल में आनन्द मार्ग युनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 26 वाँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 92 युनिट रक्त संग्रह हुआ एवं 100 औषधीय पौधों का वितरण किया गया ।इस शिविर में बड़ी संख्या में नवयुवकों ने भाग लिया। इस शिविर का शुभारम्भ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पद्मश्री छूटनी महतो ने आनन्द मार्ग के संस्थापक आनन्द मूर्ति जी के प्रकृति पर माल्यार्पण एवम् पुष्प अर्पित कर किया।
Advertisements

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प ही नहीं है इसे सिर्फ मनुष्य के रक्तदान से प्राप्त किया जा सकता है । आनन्द मार्ग द्वारा आयोजित शिविरों के माध्यम से जरुरतमन्द रोगियों के रक्त की कमी को पुरा किया जा सकता है।

