Spread the love

राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह में संकुल स्तरीय टी एल एम मेला आयोजित

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जामशेदपु । राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह में शुक्रवार 12-12-25 को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित किया गया। ईस कार्यक्रम की प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत नृत्य से हुई। संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने दीप जला कर मेले का उद्घाटन किया। मेले में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों से जुड़ी रोचक और उपयोगी शिक्षण-सामग्री प्रदर्शित की। छात्रों ने बड़ी उत्सुकता से सभी मॉडल और सामग्री को देखा और समझा। संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने कहा कि टीएलएम मेला सीखने-सिखाने को आसान व मजेदार बनाता है। टीएलएम से बच्चे ध्यान एकाग्र होकर पढ़ते हैं। कार्यक्रम का संचालन लुसी जयंती तिर्की व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक ने किया। सभी शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ। अंत में सभी को टीएलएम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले में मध्य विद्यालय श्यामा प्रसाद, प्रावि तुरामडीह, उoप्रावि भूडरूडीह, उoप्रावि केरवाडूंगरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदाड़ी,राज्य संपोषित हाई स्कूल करनडीह के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए और अपनी सामग्री से मेले को खास बना दिया। जिसमें पांच विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। पर्यावरण, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू विषयों से जुड़े आकर्षक टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल साधन सेवी ने किया. मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन लकी जयंती तिर्की ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिक्षक भरत चंद्र ज्योतिषी, पामेला रितिका बारला, लकी जयंती तिर्की, रघु टुडू, भीमसेन किस्कु, करण मुर्मू प्रतिमा मंडल अंतरा घोष आदि ने टीएलएम मेला में भाग लिया।

You missed