Advertisements
Spread the love

सीओ ने किया विजेता टीम को सम्मानित…

सयुब अंसारी शिकारीपाड़ा दुमका:

Advertisements

शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका महुआडांगल मैदान में रविवार को टेनिस बॉल के रोमांचकारी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज टूर्नामेंट में दो सर्वश्रेष्ठ टीम अनीस स्टार और लोकल किंग्स के बीच खेला गया।अनीस स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 119 रनों के सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

अनीस स्टार की ओर से ऊपरी क्रम के बल्लेबाज कुछ खास नही कर सके सिर्फ 39 रनो पर टीम का 9 विकेट गिर चुका था लेकिन टीम के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आये हेमालुद्दीन ने अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए व्यतिगत नाबाद 16 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम 119 रनो तक पहुचाया। वही लोकल किंग्स की टीम ने पहले गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद बल्लेबाजी मे उम्दा प्रदर्शन दिखाया।

लोकल किंग्स के कप्तान अल्ताब हुसैन ने नाबाद 23 गेंदों पर 56 रनों की धुंआधार पारी खेल कर अपने टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाया। पी पी एल ढाका में कुल 9 टीमो ने हिस्सा लिया था । विजेता टीम को मुख्य अतिथि शिकारीपाड़ा अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर द्वारा नगद 30000/- और चमचमाती ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, उपविजेता टीम को 20000/- नगद और एक चमचमाती ट्रॉफी से ढाका मुखिया उषा किरण मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया