Spread the love

चाकुलिया: स्कूली बच्चों के किताब को स्क्रैप टाल में बेचने के मुद्दे पर उपायुक्त ने उठाया कदम, नाइट गार्ड को गिरफ्तार कर किया कार्य से मुक्त

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह 
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत छात्रों को निःशुल्क वितरण हेतु सुरक्षित रखी गई शैक्षणिक पुस्तकों की चोरी एवं अवैध रूप से कबाड़ी को विक्रय किए जाने की घटना पर जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया है. प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई कदम उठाये गये है. इसके तहत इस गंभीर प्रकरण में चाकुलिया थाना में कांड संख्या 42/25 के तहत सरकारी किताबों को चोरी करने के आरोप में धारा 303, 317 (5), 3(5) लगाकर आरोपी बापी दास समेत अन्य दो नमजर्द के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. बापी दास को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. जिन भवनों व विद्यालयों में पुस्तकें संग्रहित थीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है ताकि आगे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके. प्रकरण में संलिप्त पाए गए प्रखंड संसाधन केंद्र के नाइट गार्ड बापी दास को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है. बापी दास वर्तमान में पुलिस हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है.

Advertisements
Advertisements

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से इस गंभीर लापरवाही पर 24 घंटे के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया गया है. जिले के सभी प्रखंडों में पुस्तक वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा एवं जांच हेतु संबंधित वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों में जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करें.

जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो आगामी 48 घंटे में समस्त तथ्यों की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करेगी. राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन छात्रों के शैक्षणिक अधिकारों एवं राजकीय संसाधनों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है, दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।