Advertisements
Spread the love

राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन में जताया शोक…

सरायकेला: संजय मिश्रा  । मारवाड़ी समाज के स्तंभ और जमशेदपुर से हिंदी दैनिक उदितवाणी अखबार प्रारंभ करने वाले संपादक राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन सरायकेला-खरसावां ने दुख प्रकट करते हुए शोक जताया है। जिला मारवाड़ी सम्मेलन सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनके निधन को पत्रकारिता जगत के साथ-साथ कोल्हान मारवाड़ी समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

Advertisements

उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने बताया है कि स्वर्गीय राधेश्याम अग्रवाल का पत्रकारिता के क्षेत्र के साथ समाज के उत्थान एवं एक जूता में इनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

You missed