Advertisements
Spread the love

झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने अपने परिवार के साथ डाला वोट . . .

काठीकुंड : झंटु पाल

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में तमाम हॉट सीट के साथ दुमका लोकसभा में भी मतदान हुआ. यहां से शिबू सोरेन के बड़ी बहू सीता सोरेन जो की भाजपा के प्रत्याशी है. इसके चलते ये सीट देश की सबसे हॉट सीट हो गई है.सीता सोरेन और नलिन सोरेन के बीच कांटे की टक्कर, झामुमो परिवार की बड़ी बहू भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन और उसी परिवार के भरोसेमंद झामुमो विधायक नलिन सोरेन को झामुमो ने प्रत्याशी के रूप में मैदान में ताल ठोंक रहे है.

इसी बीच लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में इस हॉट सीट के झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन अपने पैतृक गांव के आदर्श मध्य विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ संख्या 29 पर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया.झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन बोले, की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा, जीत पक्की है। इसलिए आज भी जनता के बीच में हूं. वहीं उनकी पत्नी जॉयस बेसरा ने बताई कि इस बार वे लोग भी चुनावी मौसम में जनता के बीच पहुंचे थे और जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है।