Spread the love

खिजरी में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को गति

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik ………✍️

रांची । ‘वोट चोरी’ रोकने के महाअभियान और “वोट चोर गद्दी छोड़” नारे को जन-जन तक पहुँचाने तथा दिल्ली में प्रस्तावित बड़ी जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से खिजरी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रखण्ड कांग्रेस कमेटियों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को धुर्वा सेक्टर-2 में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने की, जिसमें प्रखण्ड अध्यक्षों, सचिवों और वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक कच्छप ने कहा कि “यह लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। जनता का वोट चोरी कर कोई सत्ता पर काबिज नहीं रह सकता। दिल्ली की जनसभा में झारखंड की आवाज़ बुलंद होगी और देश को बताया जाएगा कि वोट चोरों को गद्दी छोड़नी ही पड़ेगी।” बैठक में जनसभा की तैयारियों, बूथ-स्तर तक अभियान को विस्तार देने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।