
उपभोक्ताओं ने किया गम्हरिया ब्लॉक में डीलरों के खिलाफ प्रदर्शन….
आदित्यपुर: जगबंधु महतो

सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 3 की पूर्व पार्षद पिंकी चौधरी के नेतृत्व में वार्ड दो एवं तीन के उपभोक्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपते हुए जुलाई एवं अगस्त महीने का खाद्यान्न मुहैया कराए जाने का मांग किया। पिछले दो महीने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट ।
उपभोक्ताओं ने बताया कि जुलाई एवं अगस्त महीने से सभी कार्डधारी डीलर के पास चक्कर लगा रहे हैं मगर डीलर द्वारा उन्हें खाद्यान्न मुहैया नहीं कराया जा रहा है। डीलरों का कहना है कि राशन ऊपर से नहीं मिल रहा है। आपलोग ब्लॉक में जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। परेशान हो कर उपभोक्ताओ ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अपनी आप बीती विभागीय पदाधिकारी के समक्ष बताई तथा उपभोक्ताओं ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से डीलरों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Related posts:

