Advertisements
Spread the love

गौ सुरक्षा यात्रा का आयोजन, बच्चों ने लगाए गौ सेवा के नारे

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik …….✍️

नामकुम(राँची) । गौ माता सेवा संस्कार केंद्र, टाटी सिलवे के तत्वावधान में रविवार को गौ सुरक्षा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ हरातु शिव मंदिर से किया गया। यह यात्रा हरातु शिव मंदिर से प्रारंभ होकर उषा मार्टिन हनुमान मंदिर, बैंक मोड़ दुर्गा मंदिर, टाटी सिलवे रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः हरातु ग्राम शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस गौ माता सुरक्षा यात्रा में हरातु गांव के बच्चों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। यात्रा का संचालन श्री अखिल पाठक एवं राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। मंदिर के पुजारी मधुसूदन पांडे ने धार्मिक विधि-विधान के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा को सफल बनाने में ग्राम सरपंच अमित कुमार महतो, अरविंद लोहार, रामदास महतो, पुनीत गोयल, दुर्गा मंदिर के पुजारी श्री विमलेश मिश्रा, अनिल कुमार सहित कई ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा कोमल कुमारी महतो, अनुष्का महतो, साक्षी महतो, अंकित महतो, उज्जवल महतो, अंकिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, हेमंत महतो, निर्मल महतो, धीरज कुमार महतो, कुंदन महतो, सुधांशु महतो, सुधांशु ठाकुर समेत अनेक बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान बच्चों के हाथों में तख्ती और बैनर सुशोभित थे, जिन पर “गौ हत्या बंद हो”, “गौ तस्करी बंद हो”, “गौ सेवा राष्ट्र की सेवा” जैसे नारे लिखे हुए थे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गौ माता की सुरक्षा और सेवा को लेकर जागरूकता संदेश दिया। दुर्गा मंदिर परिसर में यात्रा में शामिल बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

You missed