Advertisements
Spread the love

बच्चों के साथ सीआरपीएफ के जवानों प्रभात फेरी शामिल हुये, लोगों में देशभक्ति का

जज्बा उमडा …..

आदित्यपुर – आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर के छात्र-छा़त्राओं ने 157 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट के साथ विद्यालय के पोषण क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली. इसका नेतृत्व प्रधानाध्यापिका राष्ट्रपति सम्मानित संध्या प्रधान ने किया. इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि विभिन्न स्लोगन एवं नारा लगाकर अपने पोषक क्षेत्र में भ्रमण किया.

Advertisements

इस कार्यक्रम में 157 बटालियन के कमांडेंट प्रणव शेखर, उप कमांडेंट मनोज कुमार, निरीक्षक रामप्रकाश, उपनिरीक्षक वेद प्रकाश यादव आदि शामिल थे. वहीं, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में गीता कुमारी राय, गीता कुमारी, पूनम, रंजना, रजनी, अमिता, पूजा, जगन्नाथ, विजय, भबताराण एवं दुगनी बीएड कॉलेज की अध्यापिका सुमन कुमारी शामिल हुई. इस कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा उमड़ पड़ा…..

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित