Advertisements
Spread the love

दलवीर सिंह (बग्गा) बने आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

Advertisements

आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आजसू नेता दलवीर सिंह उर्फ बग्गा सिंह को केंद्रीय सचिव के दायित्व सौंपा है। लंबे समय से सरायकेला में पार्टी में सक्रिय रहे आजसू नेता दलवीर सिंह को पार्टी की ओर से नई जिम्मदेदारी देते हुए कार्य का दायरा बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय सचिव बनाए जाने के बाद आजसू नेता दलवीर सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद से उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कहा कि सरायकेला के साथ साथ बाकी जिला में भी आजसू का संगठन ग्राम स्तर तक मजबूत हो इसे लेकर भी उनका प्रयास होगा। पार्टी में नए पुराने कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़कर चलने के अलावे नए कार्यकर्ताओं व युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इधर दलवीर सिंह को केंद्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी लहर है।

आजसू पार्टी के महासाचिव रवि शंकर मौर्य के अलावे केंद्रीय सचिव सुसेन महतो,केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो,आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, मजदुर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बाबू सिंह,युवा नेता सन्नी सिंह, बादल महतो, प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष सचिन महतो आदि ने बधाई दी है।