Advertisements

विश्व एथलेटिक्स किड्स एथलेटिक्स डे पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन . . .
सरायकेला : SANJAY
विश्व एथलेटिक्स किड्स एथलेटिक्स डे के अवसर पर जिले के कुकड़ू प्रखंड में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसोसिएशन के जिला सचिव सिकंदर महतो के नेतृत्व में विशेष दिवस मनाते हुए अंडर-12 और अंडर-14 के बच्चों के बीच विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें सभी आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए एथलीटों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के लक्ष्मण महतो, दामुदर जामुदा, प्रेमाशीष महतो एवं बलराम तांती मुख्य रूप से उपस्थित रहे
