Advertisements
Spread the love

गम्हारिय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई…

जगबंधु महतो गम्हरिया: जनसंघ के संस्थापक, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गम्हारिया प्रखंड पूर्वी में बुरुडीह पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 26 के अध्यक्ष बीरसिंह मुर्मू के नेतृत्व में बूथ एवं प्रखंड के कई कार्यकर्ताओं के साथ मनाई गई।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने उनकी प्रेरणादायक जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्त्व दिया।

Advertisements

वे भारतीय जनता पार्टी के लिए वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मज़हब और संप्रदाय के आधार पर भारतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का ज़िम्मेदार मानते थे। वह हिन्दू राष्ट्रवादी तो थे ही, इसके साथ ही साथ भारतीय राजनीति के पुरोधा भी थे।

 

You missed