Advertisements
Spread the love

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर घासी (नायक) समाज आक्रोशित, पूजा यादव की गिरफ्तारी की मांग

Advertisements

रामगढ़/चितरपुर। सोशल मीडिया पर घासी समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर समाज में आक्रोश फैल गया है। घासी (नायक) यूवा कल्याण संगठन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक और कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पूजा यादव को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

चितरपुर में रामगढ़ ज़िले के सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोशल मीडिया पर माफ़ी मांगने मात्र से घासी समाज संतुष्ट नहीं है। पूजा यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा घासी समाज उग्र आंदोलन करेगा।

संगठन ने एक स्वर में इस कृत्य की निंदा की है। इस दौरान समाज के वरिष्ठ और युवा नेता – विजय नायक, शिवटहल नायक, सुरेश नायक, आशीष नायक, आकाश नायक, कृष्णा नायक, रौनक नायक, रामगढ़ जिला अध्यक्ष चूनू नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय नायक, बिनोद नायक, सुनील नायक, दिलीप नायक, नवीन नायक, जयदेव नायक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जय घासी (नायक) समाज।