Advertisements
Spread the love

चार माह के बकाया भुगतान की मांग, संवेदक ने दी कार्य ठप करने की चेतावनी

Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता

दुमका । शहरी पेयजलापूर्ति योजना के संचालन एवं रख-रखाव का जिम्मा संभाल रही एजेंसी के संवेदक अशोक कुमार राउत ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से चार माह से लंबित भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एक लिखित आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा है।
संवेदक ने आवेदन में कहा है कि शहरी पेयजलापूर्ति योजना का संचालन एवं देखरेख लगातार सुचारू रूप से किया जा रहा है, बावजूद इसके बीते चार माह से बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है। भुगतान न होने की वजह से योजना में कार्यरत कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल पाया है, जिससे उनमें गहरा असंतोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 31 जुलाई तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर सकते हैं। इससे शहरी पेयजलापूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। संवेदक ने उक्त आवेदन की प्रतिलिपि दुमका के माननीय सांसद नलीन सोरेन, विधायक बसंत सोरेन तथा उपायुक्त दुमका को भी सौंपी है। आवेदन सौंपने के दौरान उनके साथ अधीनस्थ कर्मचारी—विमल मंडल, विनय कुमार, आनंद कुमार गोप, विनोद मंडल, सीताराम महता, कामदेव मिर्धा, समीर चौधरी, विवेक कुमार, महावीर मंडल, अजय मंडल, राहुल महता, नितिन कुमार, विशाल कुमार, अजीत मंडल एवं सुनील महता भी मौजूद थे।