Advertisements
Spread the love

चिकित्सा बीमा लागू करने की मांग…

सरायकेला: संजय मिश्रा : झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ सरायकेला खरसावां जिला शाखा की बैठक ब्रजभूषण झा की अध्यक्षता में गम्हरिया एसएस प्लस टू स्कूल प्रांगण में हुई। बैठक में प्लस टू शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए इसके समाधान को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में आगामी सितंबर माह में प्लस टू शिक्षक संघ की और से एक सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Advertisements

साथ ही सरकार से चिकित्सा बीमा जल्द से जल्द लागू करने की मांग किया गया। बैठक में शिक्षकों ने सरकार से एमएसीपी का लाभ देने, जल्द से जल्द प्राचार्य पद का सृजन करते हुए नियुक्ति करने की मांग किया है। बैठक में अश्वनी कुमार, एमएल यादव, धीरेंद्र तिवारी, ज्ञान रंजन, विश्व रंजन त्रिपाठी, नित्यानंद सिंह, आशीष रवि, मंगल सिंह मुंडा, वासुदेव राम सहित कई उपस्थित रहे।