Advertisements
Spread the love

माननीय मुख्यमंत्री ने देवघर आगमन पश्चात बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना….

हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और राज्य की उन्नति लोगों के

खुशहाली की कामना बाबा बैद्यनाथ से की….

रांची/देवघर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देवघर पहुंचे और कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राजमहल सांसद विजय हांसदा, महगामा विधायक दीपिका पांडे उपस्थित रही।

Advertisements

इसके अलावे बाबा मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के संकल्प कराया गया। इसके बाद में मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भ गृह पहुंचकर पवित्र द्वादस ज्यातिर्लिंग का जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और राज्य के लिए सुख-शान्ति और यहां के लोगों के खुशहाली की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

You missed