Advertisements
Spread the love

जागरूकतापूर्वक जिले भर में मनाया गया संविधान दिवस …..

सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिले में जिला प्रशासन एवं गैर सरकारी संस्थानों द्वारा संविधान दिवस जागरूकतापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए सत्य एवं अहिंसा का शपथ लिया गया। जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं जिला समाहरणालय के सभी विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

उपायुक्त अरवा राजकमल ने पदाधिकारी एवं कर्मियों को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई। इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, एसडीओ राम कृष्ण कुमार एवं सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिले के सभी थाना में मनी संविधान दिवस:-
सरायकेला खरसावां जिले के सभी थाना में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सत्य एवं अहिंसापूर्वक कार्य करने के लिए शपथ दिलाई गई। जिला मुख्यालय मुख्यालय सरायकेला में सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को शपथ दिलाया गया।


नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाई गई संविधान दिवस:-
प्रखंड के मुडकुम पंचायत में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान भारत की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया गया। व देश की संविधान का अक्षरश पालन करने के लिए संकल्प लिया गया। मौके पर मुख्य रूप से पुर्व मुखिया गणेश गागराई उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को संविधान को पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश भारत की संविधान सबसे अच्छी संविधान है। इससे हम सबों को मनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों को इससे पालन करने के लिए संकल्प लेने की बात कहा। मौके पर उममुखिया मंगला नायक, तारा बांदिया,श्रीमति सरदार, मुनु सरदार, सत्यभामा तांती, करिश्मा साहु, विनय सरदार, अंजली तांती के अलावे कई उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार