Spread the love

उप विकास आयुक्त ने स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का किया उद्घाटन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। नेहरू युवा केंद्र सरायकेला एवं सीएम एनआर स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं जिला शिक्षा पदाधिकरी जितेन्द्र सिन्हा, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंबिका प्रधान, एवं वासुदेव राम ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके पश्चात् नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी क्षितिज ने अतिथियों का सम्मान शाल ओढ़ाकर किया। उप विकास आयुक्त ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही साथ उनके चरित्र चित्रण पर जोर देकर युवाओं को अपनी जीवनशैली में लागू करने को कहा। जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेन्द्र सिन्हा ने कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति लगन और जोश से राष्ट्रहित पर कार्य कर स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने की अपील की।

इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान हेतु स्वयंसेवकों को झंडा दिखा कर जागरूकता रैली निकाली गई। जो सड़क के चौराहों पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन, परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए पोस्टर, फैंफलेट को लोगों के बीच बांट कर जागरूकता अभियान चलाए। स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर विद्यालय के युवाओं ने अपने विचार एवं नाटक की प्रस्तुति की। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिन्हे नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया गया।

मौके पर नासिक में हो रहे 27वी राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये जाने का लाइव टेलीकास्ट को भी सभी युवाओं को दिखाया गया। अंतिम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अंबिका प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं सामुहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। बताया गया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से युवा सप्ताह स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर पूरा सप्ताह 12 से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह के नाम से मनाया जाएगा।

Advertisements

You missed