
दिंदली बाजार बना ‘तालाब जलजमाव से दुकानदार बेहाल, दुकानों में घुस रहा बारिश का पानी

रिपोर्ट गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो
आदित्यपुर के दिंदली बाजार में बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या सामने आई है। मुख्य मार्ग पर पानी भरने से न सिर्फ आवागमन हुआ बाधित
आदित्यपुर : आदित्यपुर के दिंदली बाजार में सोमवार को हुई बारिश ने स्थानीय दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। बाजार का मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है, जिससे पूरा इलाका तालाब जैसा नजर आने लगा है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि बारिश का पानी दुकानों के अंदर तक घुसने लगा है।
दुकानदारों का कहना है कि इमली चौक से होकर ही रोजाना हजारों लोग बाजार पहुंचते हैं, लेकिन जलजमाव के कारण इस रास्ते पर आवागमन लगभग ठप हो गया है। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है और दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक महीने पहले इमली चौक से सत्यों पान दुकान तक पीवीसी ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया गया था। हालांकि, आधे रास्ते तक काम करने के बाद शेष हिस्से को खोदकर छोड़ दिया गया। इससे सड़क असमतल हो गई है और बारिश का पानी निकासी नहीं हो पा रहा, बल्कि एक जगह जमा होकर जलजमाव की स्थिति पैदा कर रहा है।
दुकानदारों की बड़ी चिंता……
अब सबसे बड़ी समस्या यह है कि जमा पानी को कैसे निकाला जाए। दुकानदार प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि बाजार की स्थिति सामान्य हो सके और उनका कारोबार दोबारा पटरी पर लौट सके।

