Advertisements

दिनेशानंद गोस्वामी ने चम्पाई सरकार की बजट को निराशाजनक बताया और कहा राज्य के विकास का रोडमैप नहीं है…
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने चम्पई सोरेन सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट को अत्यंत निराशाजनक बताया है, इस बजट में राज्य के विकास का कोई रोडमैप नहीं है,
Advertisements

इस बजट में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने कोई उपाय उल्लेखित नहीं है, बजट में किसानों की अनदेखी की गई है, राज्य के आधी आबादी महिलाओं के कल्याण की भी बजट में अनदेखी की गई है, बजट में राज्य के विकास का कोई विजन नहीं है, डाॅ गोस्वामी ने कहा कि यह महागठबंधन सरकार का विदाई बजट है, उन्हें भी मालूम है कि प्राकृतिक संसाधनों के लूट. खसोट करने वालों को भविष्य में जनता सत्ता नहीं सौंपने वाली है,

