Advertisements
Spread the love

रांची मुरी मार्ग में टेलर ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत, एक युवक गंभीर…

रांची/अनगड़ा  (अर्जुन कुमार) । रांची मार्ग में गोंदली पोखर के समीप बुधवार की रात साढ़े गयारह बजे के करीब एक अज्ञात टेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इसमें से दो युवक 17 साल का आकाश कुमार महतो व 18 साल का कृष मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक अनगड़ा थाना क्षेत्र के मासू का रहनेवाला है। जबकि रूपेश कुमार मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। रूपेश खेलगांव थाना क्षेत्र के कादीटोला का रहनेवाला है। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर हेसल से सालहन मेला में चल रही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने जा रहे थे। इसी समय अनगड़ा से रांची की तरफ जा रही एक टेलर ने बाइक को कुचल दिया। टेलर के नीचे फंसे बाइक सवार को दो सौ मीटर तक घसीटते ले गया। शव क्षत विक्षत हो गया। बाइक कई टुकड़ो में बंट गया।

You missed