Advertisements
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर अनगड़ा में दिव्यांग दिवस समारोह आयोजित

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

अनगड़ा(राँची) ।  प्रखंड के अंचल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांग दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खीजरी विधायक राजेश कच्छप रहे । श्री कच्छप बने  दिव्यांगजन को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में संघर्षों से पीछे नहीं हटना चाहिए और अपने अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़कर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए । कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के बीच कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें दौड़, बैसाखी रेस, मोटर ट्राइसाइकिल रेस, व्हीलचेयर रेस, कुर्सी रेस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष तबरेज अंसारी ने की। संचालन सचिव लीला कुमारी और कोषाध्यक्ष रामदायल सिंह ने किया। कार्यक्रम में उषा मार्टिन फाउंडेशन के डॉ. मयंक मुरारी, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उराँव, खिजरी विधानसभा सह-प्रभारी राजेन्द्र मुण्डा, प्रमुख दीपा उराँव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, युवा जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रत्याशी अजय उराँव, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो, खेलकूद विभाग से आशीष मुण्डा, खाद्य आपूर्ति विभाग से अजय करमाली, स्वास्थ्य विभाग से दूतीलाल बेदिया, मत्स्य विभाग से संजय नायक, महासचिव साकिर अंसारी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

You missed